पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास जदयू की प्राथमिकता : चौधरी

विकास जदयू की प्राथमिकता : चौधरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जदयूप्रत्याशी अशोक चौधरी ने बुधवार को चास प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र मानगो, कुंडौरी, भतुआ, चौफांद, शिबूटांड़, जरीडीह, रामडीह, सेक्टर नौ तथा सेक्टर आठ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने उन क्षेत्रों के ग्रामीण तथा शहरी जनता से संपर्क कर वहां की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि छलावा करने वाले जनप्रतिनिधियों को जिताने का ही नतीजा है कि आज तक विकास पर कम तथा अपने विकास पर ज्यादा ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि जीते हुए जनप्रतिनिधियों को आज तक यहां की जनता से कोई सरोकार ही नहीं रहा है, जिसकी वजह से आज तक बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधाएं बदहाल हैं। उन्होंने कहा कि जनता अगर उन्हें एक बार मौका देती है तो वह यहां के विस्थापन समस्या के साथ साथ बिजली, पानी, रोड, शिक्षा, चिकित्सा तथा शौचालय की व्यवस्था करने की हर कोशिश करेंगे। साथ ही मनरेगा में भ्रष्टाचार को बंद करते हुए गरीबों के लिए लाल कार्ड, विधवा पेंशन और वृद्धा पेंशन की भी व्यवस्था करेंगे। जदयू प्रत्याशी ने कहा कि न्याय के साथ विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने जदयू के तीर छाप पर बटन दबाकर जदयू प्रत्याशी को जीताने की अपील की है। इस दौरा में उनके साथ शंकर राम, सतीश कुमार, गिरीश शर्मा, अर्जुन रजवार, सुभाष महतो, नेपाल महतो, डा के कुमार,सतीश कुशवाहा, पिंटू कुशवाहा, के कुमार, मो आलम, जिलानी, बदलदेव, चक्रधर रजवार सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।