पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाएं : डीएसपी

बच्चों के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाएं : डीएसपी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो के बाल कल्याण पदाधिकारियों ने लिया हिस्सा

बच्चोंके मामले में अधिकारियों को संवेदनशील रवैया अपनाने की जरूरत है। बाल संरक्षण के लिए पदाधिकारियों को गंभीरता से कार्य करने की आवश्यकता है। यह बातें बोकारो के सिटी डीएसपी सहदेव साव ने बाल संरक्षण के मुख्य अधिनियमों पर क्षमता वर्द्धन कार्यशाला में संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि जेजे एक्ट, सीडब्ल्यूसी, पीसीपीयू, सीडब्ल्यूओ आदि के साथ मिलकर कार्य करने से बच्चों के साथ हो रहे अपराध को रोकने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की जा सकती है। डीएसपी साह ने कहा कि परिवार से भटके, कम उम्र में अपराध का शिकार हुए, बाल अपराध में शामिल बच्चों के साथ लचीलापन अपनाते हुए उन्हें सही मार्गदर्शन देना होगा। साथ ही ऐसे बच्चों काे सरकार द्वारा मिले सभी हेल्पिंग हैंड्स की मदद से उनका पुनर्वास करना जरूरी है।

कार्यशाला में उपस्थित पदाधिकारी।

कार्यशाला को संबोधित करते मुख्य रिर्सोस पर्सन।

पुनर्वास के लिए करें प्रयास

कानून की बारीकियों को समझंे पदाधिकारी

चास स्थित होटल वीणा रेजिडेंसी में एक दिवसीय किशोर न्याय लैंगिक अपराध अधिनियम 2012, बाल श्रम निषेध, बाल विवाह अपराध आदि विषयों पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उदघाटन मुख्य अतिथि सिटी डीएसपी सहदेव साव ने दीप प्रज्जवलित कर किया। यूनिसेफ, समाज कल्याण एवं सीआईडी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला में बोकारो जिला के 31 थानों के बाल कल्याण पदाधिकारी धनबाद रेलवे पुलिस के पदाधिकारी, बोकारो के जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नागेंद्रनाथ राय शामिल हुए। कार्यशाला के दौरान पदाधिकारियों को पोक्सो एक्ट की कानून की जानकारी दी गई। साथ ही पदाधिकारियों को उनके अधिकार एवं कर्त्तव्य को विस्तार से बताया गया। कार्यशाला में जेजेबी की ममता मिश्रा, डा. विनय कुमार, सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष जेपी चौधरी, सदस्य सुभाष कुमार, प्रभाकर कुमार आदि उपस्थित थे। कार्यशाला को सफल बनाने में विनोद सौरभ, अनिता कुमारी, सरिता कुमारी का योगदान रहा।

बाल संरक्षण विशेषज्ञ दिल्ली से आए यूनिसेफ के राज मंगल प्रसाद ने किशोर न्याय लैंगिक अपराध विषय पर आयोजित बाल संरक्षण कार्यशाला में बाल कल्याण पदाधिकारियों को पोक्सो अधिनियम तथा जेजे एक्ट की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्चों के साथ हो रहे अ