- Hindi News
- सांगजोरी में जागरूकता अभियान नहीं चलाने दिया
सांगजोरी में जागरूकता अभियान नहीं चलाने दिया
बुधवारको चास ग्रामीण सीडीपीओ मालती पुष्पा बेग ने आंगनबाड़ी सेविका और स्कूल के शिक्षक और बच्चों के सहयोग से सांगजोरी गांव में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इसके बाद महिलाओं की मेहंदी प्रतियोगिता, जलेबी रेस, म्यूजिकल चेयर रेस, कबड्डी, मटका फोड़ आदि कार्यक्रम करने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने सहयोग नहीं किया। ग्रामीण महिलाओं ने कार्यक्रम में हंगामा करते हुए एसडीओ को बुलाने की मांग की। एसडीओ के नहीं आने पर कार्यक्रम नहीं करने दिया। पिछले एक दिसंबर को सीडीपीओ के नेतृत्व में आंगनबाड़ी सेविकाओं ने जागरूकता अभियान चलाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने सहयोग नहीं किया। आठ दिसंबर को एसडीओ श्यामनारायण राम ने गांव में मतदाताओं से संपर्क कर उनसे वोट देने की अपील की।
चारबूथों पर हुआ था वोट बहिष्कार
पिछलेलोकसभा चुनाव में चार बूथों में ग्रामीणों ने वोट का बहिष्कार किया था। सांगजोरी और भवानीपुर साइड के बूथ नंबर 382 और 383 के लिए प्राथमिक विद्यालय सांगजोरी के बूथ तथा गोपालपुर के बूथ नंबर 463 और 464 के लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोपालपुर के बूथ शामिल थे। इन बूथों पर मतदान कराने के लिए जिला प्रशासन ने मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम चलाया। गोपालपुर में तो जागरूकता अभियान काफी सफल रहा, लेकिन सांगजोरी में कई बार तमाम कोशिशों के बावजूद अभियान सफल नहीं हुआ था।
जागरूकता अभियान का विरोध करती महिलाएं।