लीग में लगातार तीसरी जीत दर्ज की
बोकारो| कुमारआदित्य की घातक गेंदबाजी शानदार बल्लेबाजी की मदद बोकारो क्रिकेट काेचिंग अकादमी ने दिल्ली पब्लिक स्कूल को 8 विकेट से हराकर बोकारो जिला एलिट ग्रुप लीग में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। बुधवार को खेले गए मैच में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डीपीएस की पूरी टीम कुमार आदित्य की घातक गेंदबाजी के आगे 30.4 ओवर में 77 रन के मामूली स्कोर पर आल आउट हो गई। आदित्य ने घातक गेंदबाजी करते हुए 9 ओवर में 15 रन देकर 5, विकास ने 2 तथा लव कुमार मुजिब ने 1-1 विकेट लिए। उमेश ने 17 राकेश ने 13 रनों का योगदान दिया। जवाबी पारी खेलते हुए बीसीसीए ने कुमार आदित्य के नाबाद 48, विनीत के 15 सम्राट के नाबाद 10 रनों की मदद से 16.1 ओवर में 2 विकेट पर 79 रन बनाकर मैच जीत लिया। शत्रुघ्न ने 18 रन देकर 2 विकेट लिए।