विप्र समाज करेगा विरंची को समर्थन
बोकारो | संपूर्णविप्र समाज की बोकारो नगर, चास नगर चास प्रखंड के पदाधिकारियों प्रमुख विप्र श्रेष्ठों की बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कर्मयोगी स्व. विनोद ओझा की पुण्य स्मृति में उनके कार्यस्थल के पास सेक्टर नौ बी स्थित प्रमुख चौक को कर्मयोगी विनोद ओझा चौक के नाम से स्थापित किया जाएगा। उस जगह पर उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। वहीं बोकारो विधानसभा क्षेत्र में हो रहे चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विरंची नारायण को समर्थन देने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि मोदी जी को देखकर भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान किया जाएगा। बैठक में मौजूद भाजपा प्रत्याशी विरंची नारायण ने सभी उपस्थित विप्रों से आशीर्वाद प्राप्त किया। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, बिहार के विधायक विनोद नारायण झा, सुरेंद्र कुमार पांडेय, भैरवानंद मिश्र, एके मिश्र, श्यामलिका दुबे, ललन पांडेय, मृणाल चौबे, दिवाकर दुबे, मनीष पांडेय, डीके झा, केसी झा, रामसागर पांडेय, प्रेमनाथ पांडेय, शत्रुघ्न मिश्रा, अखिलेश ओझा, बीके पांडेय, योगेश्वर महतो बाटुल आदि मौजूद थे।