इस दौरान नीना नारायण ने कहा कि चुनावी वादों से नहीं बल्कि मजबूत इरादे से विकास भला होता है। पीएम
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में झारखंड के साथ ही बोकारो का भी विकास होगा। इस मौके पर लीला देवी, सुनीता देवी, गीता देवी, सीमा, अर्चना देवी, उषा, पानो, शोभा, कृष्णा, शिखा, अनिता आदि मौजूद थे।
समिति देगी भाजपा को समर्थन : विस्थापित कल्याण समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि विधानसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने के लिए भाजपा को समर्थन दिया जाएगा। झारखंड के विकास के लिए बहुमत की सरकार जरुरी है। इस मौके पर बाबूलाल महतो, शिवलाल गोराईं, आनंद ठाकुर, राजेश महतो, मनोरंजन गोरांई आदि मौजूद थे। बोकारो रौनियार वैश्य समिति की बैठक सतीश चंद्र साह की अध्यक्षता में हुई। वक्ताओं ने कहा कि झारखंड की तस्वीर बदलने के लिए नरेंद्र मोदी की दृष्टि योजना को साकार करना है। मौके पर ओमप्रकाश, राकेश, एसएनपी गुप्ता, विनोद कुमार साह, राजीव मोहन गुप्ता, दिलीप गुप्ता, बीपी गुप्ता आदि मौजूद थे।