कमरूल हसन ने उमेश प्रसाद का किया समर्थन
बोकारो | बोकारोविधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी उमेश प्रसाद गुप्ता का समर्थन युवा विस्थापित नेता कमरूल हसन अंसारी ने अपने साथियों के साथ किया। समर्थन देने के साथ उन्होंने कहा कि उमेश प्रसाद सिंह के लिए वे घर-घर जाकर वोट मांगेंगे। वहीं मंगलवार को निर्दलीय प्रत्याशी ने रानीपोखर के रामडीह बस्ती पहुंचकर अपने पक्ष में वोट करने की अपील की। उन्होंने विस्थापितों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले तीस वर्षों में बोकारो ने लगभग 20 आईएएस एवं आईपीएस दिया। परंतु इसमें विस्थापित का कोई बेटा नहीं आया। जिनकी भूमि पर सिटी सेंटर खड़ा है वे प्लाट आवटंन से वंचित हैं।
निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन देते कमरूल हसन।