पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समरेश के पक्ष में आए नप उपाध्यक्ष

समरेश के पक्ष में आए नप उपाध्यक्ष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो। बोकारो विधानसभा सीट के निर्दलीय उम्मीदवार समरेश सिंह के सेक्टर तीन स्थित चुनाव कार्यालय में आज चुनावी पारा चरम पर रहा। चास नगर परिषद के उपाध्यक्ष अब्दुल वाहिद खान अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और समरेश को समर्थन देने की घोषणा की। इस अवसर पर खान ने कहा कि बोकारो सीट में समरेश से योग्य उम्मीदवार कोई नहीं है। समरेश चुनाव जीत रहे हैं, इस जीत के अंतर को बढ़ाकर बोकारो के मान-सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वाले दल को जवाब देने के लिए वे समरेश के समर्थन में आए हैं।
खान ने कहा कि बोकारो में जो भी काम अधूरा पड़ा है, उसे हम मिलकर पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि 11 दिसंबर को मजदूर मैदान में होने वाली आक्रोश महारैली को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रत्याशी समरेश ने कहा कि हम सब एक ही परिवार के भाई बंधु हैं। निर्दलीय समरेश ने आज रोड शो करते हुए कई गांवाे का दौरा किया। उन्होंने काशीझरिया, उलगोड़ा, गोपालपुर समेत कई गांवों का दौरा किया।
इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को टार्च छाप पर वोट देने की अपील करते हुए कहा कि जनता के सुखदुख मेंं हमेशा साथ रहे हैं और आगे भी रहेंगे। ये नेता तरह तरह के झूठे लालच देकर वोट लेने की कोशिश करेंगे। उनसे सावधान रहें। इस अवसर पर विभिन्न जगहों पर ग्रामीणों ने समरेश को माला पहनाकर आश्वासन दिया कि दादा के साथ जिन लोगों ने धोखा किया है उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। दौरा में कई कार्यकर्ता शामिल थे।

समरेशके समर्थन में किया जनसंपर्क : झारखंड कालिंदी समाज युवा समिति के सदस्यों ने निर्दलीय समरेश के पक्ष में जनसंपर्क किया। समिति के महामंत्री राजन कालिंदी ने कहा कि पूरा कालिंदी समाज समरेश के साथ है। दादा हम लोगों के हर सुख-दुख में साथ रहे हैं। उनके साथ धोखा किया गया है। इस घड़ी में दादा का साथ नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि दादा की जीत पक्की है, कालिंदी समाज उस जीत का अंतर बढ़ाएगा। दौरा करने वालों में जीतू कालिंदी, अशोक, गणेश, भरत, लकड़ू, गोपाल, निमाई, विजय, सतीश, अमर, संतोष, विजन, प्राण आदि शामिल थे।

समरेश के समर्थन में आए अब्दुल वाहद खान।