पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झारखंड की खनिज संपदा को लूट लेगी भाजपा : शिबू सोरेन

झारखंड की खनिज संपदा को लूट लेगी भाजपा : शिबू सोरेन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्लीके दर्जनों पूंजीपतियों की गोद में भाजपा पार्टी का अस्तित्व है। भाजपा की नजर झारखंड की खनिज संपदा पर है। राज्य में अगर अगली सरकार भाजपा की होगी तो झारखंड की खनिज संपदा को लूट कर भाजपा पूंजीपतियों के हवाले कर देगी। ये बातें बोकारो विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मानगो पंचायत के गरबागोडा फुटबाल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए झामुमो के केन्द्रीय अध्यक्ष शिबू सोरन ने लोगों से कही। उन्होंने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा को बचाना है तो झामुमो के हाथों को मजबूत करने के लिए तीर धनुष पर वोट करें। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए चंपई सोरेन ने कहा कि भाजपा पूंजीपतियों की गोद में बैठकर झारखंड की खनिज संपदा को लूटने के लिए तरह तरह का प्रयोग कर रही है। 14 वर्ष में सबसे अधिक झारखंड में बीजेपी की सरकार चली है। फिर भी भाजपा वाले कहते हैं की झारखंड का विकास नहीं हुआ। तो भाजपा वाले सत्ता में रह कर क्या कर रहे थे। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते है कि झारखंड को बाप-बेटे की सरकार ने लूटा है। राज्य की जनता सब जानती है कि अलग राज्य की स्थापना शिबू सोरेन की बदौलत हुई। भाजपा की दस वर्ष की सरकार में जितना विकास नहीं हुआ उतना जेएमएम ने चौदह महीने के शासन काल में कर दिखाया। मोदी जी क्या जानें बाप बेटा का रिश्ता क्या होता हैं। उन्होंने कहा की विस्थापितों के हक की लड़ाई झामुमो के सिवाय कोई नहीं लड़ सकता है। बाबूलाल मरांडी का अस्तित्व खत्म हो चुका है। वह भाजपा की बी टीम है। वे जीतेंगे तो भाजपा का ही समर्थन करेंगे। मंटू यादव में कहा कि विस्थापितों के हक के लिए हमेशा लड़ेंगे। सेवक के रूप में कार्य करने के लिए एक मौका दें। मंटू ने कहा कि पहले के जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में कोई विकास का काम नहीं किया। इसी का नतीजा है कि बोकारो अब भी पिछड़ा है।

जनता का अभिवादन करते शिबू सोरेन अन्य।