पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फ्यूचर होम्स का जागरूकता अभियान

फ्यूचर होम्स का जागरूकता अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टरचार स्थित फ्यूचर होम्स डेवलपर्स की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बोकारो चंदनकियारी विधानसभा में आटो पर मतदान संबंधी पोस्टर लगाये जा रहें हैं। मंगलवार को नया मोड़ बिरसा चौक पर अभियान चलाया गया। निदेशक नवीन पांडेय ने कहा चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है। इसमें सभी को बढ़-चढ़ कर शामिल होना चाहिए। मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मजबूत सरकार बनाने के लिए मतदान का अधिक होना बहुत जरूरी है। बोकारो चंदनकियारी की जनता से अपील है कि मतदान में बढ़-चढ़ कर शामिल होंगे। पांडेय ने बताया कि बोकारो चंदनकियारी के आटो रिक्शा पर बैनर लगाया जा रहा है। साथ ही दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में भी नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा सभी ग्राहकों से भी मतदान करने का विशेष आग्रह किया गया है। बोकारो चंदनकियारी में लगभग 500 आटो पर मतदान जागरूकता संबंधी पोस्टर लगाया गया है।

जागरूकता पोस्टर लगे टैंपो के साथ फ्यूचर होम्स के पदाधिकारी।