- Hindi News
- बेरमो में चार तो गोमिया में पांच प्रतिशत अधिक हुआ मतदान
बेरमो में चार तो गोमिया में पांच प्रतिशत अधिक हुआ मतदान
> ग्रामीण क्षेत्र के वोटरों में दिखा काफी उत्साह
भास्करन्यूज | बोकारो
बोकारोके बेरमो और गोमिया विधानसभा में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हुआ। यहां इस मर्तबा शहरी से अधिक ग्रामीण वोटरों का उत्साह देखने को मिला। बेरमो और गोमिया विधानसभा क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत बढ़ा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त उमाशंकर सिंह ने पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए बताया कि इस बार गोमिया विधानसभा में 68 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां पांच प्रतिशत मतदान में बढ़ोत्तरी हुई है।
पिछले विधानसभा चुनाव में गोमिया विधानसभा में कुल 63 प्रतिशत मतदान हुआ था। उन्होंने बताया कि बेरमो विधानसभा में इस बार 63 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस बार यहां चार प्रतिशत मतदान में बढ़ोत्तरी हुई है। पिछले विधानसभा चुनाव में यहां 59 प्रतिशत मतदान हुआ था। उपायुक्त ने बताया कि मतदान कराकर मतदान कर्मी अपने-अपने बूथों से चल चुके हैं। इन्हें वज्र गृह तक सुरक्षित पहुंचाया जा रहा है। गोमिया विधानसभा के कुछ बूथों की पोलिंग पार्टी कल वज्र गृह पहुंचेंगे। वज्र गृह के पास मतदान कर्मियों के लिए सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। वज्र गृह के पास अलाव की भी व्यवस्था की गई है।
उन्होंने कहा कि मतदान कर्मियों के लिए दरी आदि की व्यवस्था रहेगी ताकि पोलिंग पार्टी ईवीएम का मिलान आराम से बैठकर कर सके और उसे वज्र गृह में जमा कर सके। वज्र गृह में ईवीएम जमा करने के लिए 20 काउंटर बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सुदूरवर्ती इलाके में तीन बजे तक मतदाताओं की कतार लगी थी। हिसीम और तिरला के बूथों में मतदाता समाचार लिखे जाने तक कतार में लगे हुए थे। उपायुक्त ने पत्रकारों को बताया कि बेरमो विधानसभा के दो और गोमिया के एक बूथ का ईवीएम खराब होने के कारण उसे बदला गया। बेरमो के बूथ संख्या 49 और 133 में और गोमिया के बूथ संख्या 88 का ईवीएम दिन के दस बजे तक बदल दिया गया था।
उन्होंने बताया कि कहीं-कहीं से घटना की अफवाह फैलायी गई थी। परन्तु जोनल और सुपर जोनल मजिस्ट्रेट से सारी जानकारी हासिल करने के बाद पता चला कि वैसी कोई बात नहीं है। पत्रकार सम्मेलन में बेरमो के निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता जुगनू मिंज, गोमिया के निर्वाची पदाधिकारी सह बेरमो एसडीओ भुवनेश प्रताप सिंह, जिला निर्वाचन शाखा के वरीय प्रभारी प्रभाकर कुमार सिंह उपस्थित थे। वहीं जिला समाहरणाल