पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छेड़खानी मारपीट का मामला दर्ज

छेड़खानी मारपीट का मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरलाथाना क्षेत्र के करमाटांड़ निवासी एक 21 वर्षीय छात्रा ने गिरिडीह के बबनडीहा निवासी अफराज अंसारी के खिलाफ छेड़खानी करने का मामला दर्ज करवाया है।

दर्ज मामले के मुताबिक जब युवती ट्यूशन पढ़कर वापस अपने घर लौट रही थी तो उसी समय अफराज अंसारी ने रास्ते में रोककर छेड़खानी की। वहीं दूसरे पक्ष से लैला बीबी ने करमाटांड निवासी बाबुजान अंसारी, निसार अंसारी, मकसूद अंसारी के खिलाफ मारपीट करने उनके कान से सोने की बाली छीन लेने का मामला दर्ज करवाया है। दर्ज मामले के मुताबिक अफराज अंसारी गिरिडीह से लैला बीबी को छोड़ने करमाटांड आया हुआ था। उन्हें छोड़कर वह वापस जा रहा था तो उसी समय आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की।

आचारसंहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया

फ्लाइंगस्क्वायड टीम के अधिकारी ब्रजेश्वर सिंह ने बोकारो विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी विरंची नारायण के खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज करवाया है। दर्ज मामले में बताया गया है कि भवानीपुर साइड में पीडब्ल्यूडी रोड किनारे भाजपा का झंडा लगाया गया है जो गलत है।