चुनाव तैयारियों की समीक्षा की गई
बोकारो| चासएसडीओ सह बोकारो विस सीट के निर्वाची पदाधिकारी श्यामनारायण राम ने चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। प्रखंड कार्यालय में चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने बीडीओ विजयेंद्र कुमार को निर्देश दिया कि दो दिन के अंदर मतदाता पर्चियों के वितरण का काम पूरा कर लें। उन्होंने कहा कि कौन बीएलओ कैसा काम कर रहा है, इसकी पूरी निगरानी रखें। एसडीओ ने कहा कि बीएलओ के नाम के साथ अनुपस्थिति सूची भी बनाएं। उन्होंने कहा कि किसी बीएलओ का मतदान में प्रतिनियुक्ति की गई है और कौन अनुपस्थित है, इसकी पूरी रिपोर्ट दो दिन के अंदर प्रस्तुत करें। कंट्रोल रूम में प्रतिनियुक्त कर्मियों को अपने ड्यूटी समय के दौरान हर हाल में रहने का निर्देश दिया।