पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा देगी मैथिली को समुचित सम्मान

भाजपा देगी मैथिली को समुचित सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैथिलीभाषा मिथिलांचल के लिए भारतीय जनता पार्टी का रुख सदैव सकारात्मक रहा है। मैथिली भाषा को संविधान की अष्टम अनुसूची में स्थान वाजपेयी सरकार के कार्यकाल में मिला। पूर्णिया-सहरसा क्षेत्र में सेतु का निर्माण भी केन्द्र की एनडीए सरकार के दौरान हुआ। झारखंड में भी भाजपा की सरकार बनेगी तो रांची में मैथिली अकादमी की स्थापना होगी और मैथिली भाषा को समुचित सम्मान मिलेगा। ये विचार बिहार राज्य के मिथिलांचल क्षेत्र के मधुबनी जिलान्तर्गत बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बिहार प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता विनोद नारायण झा के हैं। बोकारो विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी बिरंची नारायण के समर्थन में अपने दो दिवसीय बोकारो प्रवास पर आए झा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यों से भारत के लोगों में विशेष छवि बनाई है। आज विश्व भी भारत का लोहा मान रहा है। झा ने कहा कि झारखंड में भाजपा सरकार बनने पर मुख्यमंत्री का चुनाव संसदीय बोर्ड करेगी जो झारखंड के हित में होगा। बोकारो की जनता खासकर तमाम मैथिली भाषियों से अपील की वे अपना वोट भाजपा के पक्ष में करें। वार्ता के दौरान बोकारो के भाजपा नेता सुनील मोहन ठाकुर, बेनीपट्टी से आए शिक्षाविद् डा. कृष्ण कुमार झा, बोकारो के आर सी मिश्र, अरुण पाठक, संतोष कुमार मिश्र, जय राम झा, सुनील मिश्र, बसंत ठाकुर आदि उपस्थित थे।

बिहार भाजपा के मुख्य प्रवक्ता विधायक विनोद नारायण झा।