पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रचार के अंतिम दिन राजेश ने किया सघन जनसंपर्क

प्रचार के अंतिम दिन राजेश ने किया सघन जनसंपर्क

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारोविधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी राजेश कुमार महतो ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन विभिन्न क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने बाधाडीह, तालगड़िया, राहरगोड़ा, निश्चितपुर, डोमाटांड़, गांधा, भालसुंधा, सलागीडीह, बेंदीटांड़, आगरडीह, घनघरी आदि क्षेत्रों का सघन दौरा किया। उन्होंने लोगों से गाजर छाप पर बटन दबाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वे जनता का सेवक बनकर सेवा करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनके पिता अकलू राम महतो के अधूरे कार्यों को पूरा निष्ठापूर्वक करेंगे। जनसंपर्क अभियान में शिबू महतो, शशि गोरांई, सिदाम महतो, संतोष गोस्वामी, हराधन गोस्वामी, इदरीश अंसारी, बलिराम, जफर आदि शामिल थे। वहीं दूसरी ओर अकलू राम महतो सेक्टर नौ के बाजार एवं आठ के सेक्टरों में जनसंपर्क कर राजेश कुमार महतो के पक्ष में वोट करने की अपील की। उनके साथ खलील अंसारी, प्रेम महतो, नौशाद राय, दिलदार अंसारी, अजय कुमार कुशवाहा, पतिलाल महतो, भूतनाथ सिंह, वंशीधर महतो, शिव प्रसाद आदि शामिल थे।

दौरा करते निर्दलीय प्रत्याशी राजेश महतो।