समरेश की पुत्रवधू ने संभाला मोर्चा
बोकारोविस सीट के निर्दलीय उम्मीदवार समरेश सिंह की पुत्रवधू श्वेता सिंह अपने ससुर के पक्ष में चुनाव मैदान में उतर गई हैं। श्वेता ने चुनाव प्रचार की कमान संभालते हुए चास के विभिन्न मुहल्लों में दौरा कर समरेश के लिए वोट मांगा। इनके साथ वार्ड पार्षद दीपक दे सहित दर्जनों लोग प्रचार करने निकल आए। इस अवसर पर श्वेता ने मतदाताओं से कहा कि समरेश उनके दुखसुख के साथी हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन जनता की सेवा में लगा दिया है। यह उनका अंतिम चुनाव है, भाजपा ने उनके साथ धोखा किया। चुनाव में जनता जवाब दे कि यहां पार्टी नहीं दादा का अस्तित्व है। रिकार्ड मतों से दादा को चुनाव जिताकर साबित कर दें कि दिल्ली में बैठकर बोकारो का अपमान जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।
वार्डपार्षदों ने दिया समर्थन | चिल्ड्रनपार्क सोलागीडीह में जनसंपर्क के दौरान वार्ड पार्षदों ने समरेश को समर्थन देने की घोषणा की। इसमें वार्ड पार्षद उत्तम दे, संतोष, प्रमोद, सुफल, दीपक, मंतोष, कागजी, सुनील, मो. आजाद, रेहाना खाातून, शहनवाज परवीन, अनिता देवी, संतोष, नरेश, अहिल्या भारती आदि वार्ड पार्षद मौजूद थे।
निर्दलीय समरेश सिंह का प्रचार करती उनकी पुत्रवधू श्वेता सिंह।