विकास के लिए भाजपा सरकार जरूरी : विरंची
सुदेश ने उमाकांत के पक्ष में की पदयात्रा
पार्टी ने ठुकराया तो इस मिट्टी ने अपनाया
अंतिम दिन दिखाया अपना पूरा दमखम
आजसूसुप्रीमो दो दिन से भाजपा आजसू गठबंधन प्रत्याशी उमाकांत रजक के पक्ष में पदयात्रा कर लोगों से वोट की अपील कर रहे हैं। गुरुवार को सुदेश ने चंदनकियारी के कई गांवों में पदयात्रा की। सुदेश ने लोगों से उमाकांत को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि झारखंड बने 14 साल हो गए, मगर प्रदेश का विकास नहीं हो सका। आजसू ने प्रदेश के विकास के ब्लूप्रिंट तैयार किया है। भाजपा आजसू की स्थिर सरकार बनने पर इस ब्लूप्रिंट के अनुसार काम होगा। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र शहीद विनोद बिहारी महतो की कर्मभूमि रही है। इस मिट्टी में बहुत गुण है। इस मिट्टी की रक्षा और उन्नति के लिए आजसू प्रत्याशी को वोट दें। उन्होंने कहा कि पिछली बार चुनाव जीतने पर उमाकांत रजक ने यहां पुल पुलिया और सड़कों का जाल बिछा दिया जबकि इसके पहले यह क्षेत्र अत्यंत पिछड़ा माना जाता था। चंदनकियारी में उद्योगों की स्थापना के लिए भी पहल की जाएगी। पदयात्रा में उमाकांत रजक, गोवर्धन, सुभाष, जवाहर, विश्वनाथ आदि शामिल थे। वहीं भाजपा और आजसू कार्यकर्ताओं ने अमलाबाद, सिलफोर, तालगड़िया, बिजुलिया समेत कई गांवों का दौरा कर उमाकांत रजक के पक्ष में वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि आदर्श चंदनकियारी बनाने में राजग के पक्ष में वोट करें। मौके पर राधेश्याम, सुभाष, सुरेश, जवाहर आदि शामिल थे।
भास्कर न्यूज|बोकारो
पार्टीने जब-जब ठुकराया, तब-तब इस मिट्टी ने मुझे अपनाया है। पहले चुनाव से आखिरी चुनाव तब उनके राजनीतिक जीवन में यही सब चलता रहा। यह अंतिम चुनाव है और इस बार बोकारो की जनता दिल्ली को जवाब देने के लिए एक एक वोट टार्च छाप पर दें। यह कहना है निर्दलीय उम्मीदवार समरेश सिंह का। वह दौरा करने के दौरान मतदाताओं को संबोधित कर रहे थे। सिंह ने निचितपुर, धर्मशाला चास, तारानगर सहित कई जगहों में जनसंपर्क करते हुए गोड़ाबाली में रोड शो के बाद आमसभा की। उन्होंने कहा कि बोकारो के विकास के लिए जो सपना देखा है और जो काम अधूरे हैं, उन्हें विधायक बनकर ही पूरा कर सकते हैं। इसलिए किसी के प्रलोभन में ना आएं। एक एक वोट देकर बोकारो के मान सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों को जवाब दें।
कईसंगठनों ने दिया समर्थन
चुनावप्रचार के दौरान रिपब्लिक पार्