मतदान लोकतंत्र का महापर्व
बोकारो| जन सहयोग संगठन की बैठक मेन रोड चास में हुई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का महान पर्व है। इसलिए सभी लोगों को मतदान अवश्य करना चाहिए। मतदान से लोकतंत्र मजबूत होता है। मौके पर संगठन के अध्यक्ष धर्मवीर, मनजीत, दीपक, चंदू, माणिक, राकेश, लवली, संजय, निताई, श्यामलाल बाउरी, राधा आचार्य आदि मौजूद थे।