- Hindi News
- विकास के लिए दें राजद को वोट : अवधेश यादव
विकास के लिए दें राजद को वोट : अवधेश यादव
बोकारोविधानसभा के राजद प्रत्याशी अवधेश सिंह यादव के पक्ष में रोड शो किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह बिहार के विधायक दिनेश सिंह यादव के नेतृत्व में हुए रोड शो के माध्यम से मतदाताओं को राजद के पक्ष में आकृष्ट कराने का कार्य किया गया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह विधायक दिनेश सिंह यादव ने कहा कि बोकारो विधानसभा क्षेत्र में दो जगहों पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की चुनावी सभा से राजद के प्रति लोगों का रूझान बढ़ा है। राजद दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक, आदिवासी कमजोर सवर्ण सभी का ध्यान रखने वाली पार्टी है। मतदाताओं को विकास के लिए इस बार राजद के पक्ष में मतदान अवश्य करना चाहिए। वहीं राजद प्रत्याशी यादव ने कहा कि छात्रों, नौजवानों को उच्च शिक्षा के लिए मेडिकल कालेज, इंजीनियरिंग कालेज, सरकारी दुग्धशाला केंद्र की स्थापना पहली प्राथमिकता होगी।
रोड शो करते राजद प्रत्याशी अवधेश सिंह यादव और अन्य नेता।