थमा भोंपू का शोर, अब डोर टू डोर
चौथेचरण के मतदान के चुनाव प्रचार का शोर शुक्रवार से बंद हो गया। गली गली बज रहे भोंपू अब शांत हो गए। बोकारो, चंदनकियारी और डुमरी विस क्षेत्र के गली गली प्रचार वाहनों से बजते गाने और चुनावी नारे थम गए। शनिवार को प्रत्याशी बिना प्रचार वाहन के द्वारे द्वारे हाथ जोड़े मिलेंगे। इसके बाद रविवार को मतदान होगा। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी। सभी प्रत्याशी शक्ति प्रदर्शन करने में लगे थे। दूसरी ओर शांतिपूर्ण और शतप्रतिशत मतदान कराने के लिए जला प्रशासन भी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा रहा।
460 मतदान कर्मी भेजे गए डुमरी
डुमरी विस सीट बोकारो और गिरिडीह जिला में है। बोकारो जिला के अंतर्गत पड़ने वालों बूथों में शुक्रवार को ईवीएम मशीन के साथ मतदान कर्मी भेजे गए। ये मतदान कर्मी जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए क्लस्टर में रुकेंगे। जबकि चंदनकियारी और बोकारो क्षेत्र के मतदान कर्मी शनिवार को क्लस्टर में भेजे जाएंगे। मतदान कर्मी रात में क्लस्टर में रुकेंगे, उन्हें रविवार की सुबह मतदान केंद्रों में भेजा जाएगा।
मतदान के 48 घंटे पहले बंद करना है प्रचार
चंदनकियारीविस क्षेत्र में शाम तीन बजे और बोकारो विस क्षेत्र में शाम पांच बजे प्रचार समाप्त हो गया। निर्वाचन नियमावली के अनुसार मतदान समाप्त होने के 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार बंद कर देना है। इसी के तहत शुक्रवार की शाम प्रचार बंद कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि बोकारो विस सीट में वीवी पैट से मतदान कराए जाने के कारण यहां मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक है। वीवी पैट में मतदान करने में ज्यादा समय लगने के कारण यहां मतदान के लिए अधिक समय दिया गया है, जबकि चंदनकियारी में सुबह सात बजे से शाम तीन बजे तक मतदान होगा।
सील कर दी गई शराब दुकान
चासऔर चंदनकियारी विस क्षेत्र के सभी सरकारी शराब दुकानों को जिला प्रशासन द्वारा सील कर दिया गया। उपायुक्त के आदेश पर उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने शराब दुकानों को सील किया। उल्लेखनीय है कि मतदान संपन्न कराने से 48 घंटा पहले निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शराब दुकानों को सील कर देना है। मतदान संपन्न होने के बाद इन्हें खोल दिया जाएगा।