पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पावर स्पोर्टिंग ने जीता मैच

पावर स्पोर्टिंग ने जीता मैच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो| प्रवीणकुमार तरुण की घातक गेंदबाजी तथा रंजन की शानदार पारी की मदद से पावर स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब ने बोकारो प्रोग्रेसिव क्रिकेट क्लब को 5 विकेट से हराकर बोकारो जिला एलिट ग्रुप लीग में पहली जीत दर्ज की। सेक्टर 3 स्थित क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मैच में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बोकारो प्रोग्रेसिव की पूरी टीम प्रवीण तरुण की घातक गेंदबाजी के आगे 30 ओवर में 98 रन के मामूली स्कोर पर आल आउट हो गई। प्रवीण ने 9 ओवर में 14 रन देकर 5, तरुण ने 9 ओवर में 28 रन देकर 4 अमर यादव ने 1 विकेट लिए। विनय गौतम ने 29 मयंक ने 26 रनों का योगदान दिया। जवाबी पारी खेलते हुए पावर स्पोर्टिंग ने रंजन के 32, अमर यादव के 16, मो. ताहिर के 14 दीपक सिंह के 13 रनों की मदद 22.2 ओवर में 5 विकेट पर 101 रन बनाए।