पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्वार्टर फाइनल में आर्यन सेंटर

क्वार्टर फाइनल में आर्यन सेंटर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आर्यनक्रिकेट सेंटर ने डीएवी पब्लिक स्कूल को 8 विकेट से हराकर बोकारो जिला प्लेट ग्रुप टी-20 नाकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। शुक्रवार को खेले गए मैच में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डीएवी की टीम प्रतीक के नाबाद 38 रंजन के 25 रनों की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 100 रन बनाए। अहमद अब्बास ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 17 रन देकर 3 तथा अरशद, हैदर सुजीत ने 1-1 विकेट लिए। 101 रनों के विजयी लक्ष्य का पीछा करते हुए आर्यन क्रिकेट सेंटर संदेश के नाबाद 41, अरशद के 18, जसदेव सिंह के नाबाद 17 सुनील के 13 रनों की मदद 17.1 ओवर में 2 विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। मार्शल, रंजन राहुल ने 1-1 विकेट लिए।