बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली
बोकारो। चासकी रामनगर कालोनी स्थित ग्रीन फिल्ड पब्लिक स्कूल की ओर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। जागरूकता अभियान के माध्यम से चास नगरवासियों को वोट देने के लिए प्रेरित किया। इसमें विद्यालय के डायरेक्टर अलेश चंद्रा, प्राचार्य जयदेव मोदक, उप प्राचार्य अनिता चंद्रा, शिक्षक अमर, विनोद, धर्मवीर, पुरुषोत्तम, संगीता, कमला, पूजा, रानी, सुमन, संजू, विकास, रागिनी एवं छात्रों ने रैली निकाली। स्कूली बच्चों ने सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो। सोच बदलो, देश बदलेगा। बिको झुको आदि नारे लगाए।