अवैध शराब जब्त, 40 दुकानें सील
बोकारो| चुनाव को लेकर सिटी डीएसपी की ओर से की गई छापेमारी में दुंदीबाद बाजार के अंदर 200 लीटर अवैध शराब और 25 लीटर स्प्रिट जब्त किया गया है। लेकिन इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। बरामद शराब शुद्ध महुआ का था। जिसमें एक लीटर में पांच लीटर पानी मिलाकर बेचा जाता है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।