पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समस्याओं को दूर करने का दिया आश्वासन

समस्याओं को दूर करने का दिया आश्वासन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारोविधानसभा की निर्दलीय प्रत्याशी ललिता देवी ने कई क्षेत्रों में डोर-टू-डोर जाकर मतदाताओं से गुब्बारा छाप पर वोट देने की अपील की। इस क्रम में उन्होंने चीरा चास, दुंदीबाद, सेक्टर तीन, भर्रा, सेक्टर 12 मोड़, नयामोड़, सेक्टर चार जी मोड़, पोलियाडीह, मूर्तिटांड़, कोयला डिपो, सेक्टर छह, धोबी मुहल्ला आदि का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो काम कभी हुआ नहीं उस काम वो प्राथमिकता के तौर पर करके दिखाने का काम करेगी। आज तक जितने भी जनप्रतिनिधि चुनकर गए उन्होंने ईमानदारी से समस्याओं के निदान के लिए कार्य किया होता तो आज क्षेत्र में एक भी समस्या नहीं रहती। झुग्गी-झोपड़ी वासियों को वृद्धा पेंशन, लाल कार्ड, बीपीएल कार्ड आदि की सुविधा नहीं मिल रही है। इसके लिए किसी भी जनप्रतिनिधि ने नहीं सोचा।