पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोकतंत्र की मजबूती के लिए दें वोट : उपायुक्त

लोकतंत्र की मजबूती के लिए दें वोट : उपायुक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देशमें लोकतंत्र की मजबूती और स्वच्छ एवं लोकप्रिय सरकर के लिए सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए। वोट का अधिकार बहुमूल्य है। बोकारो विधानसभा चुनाव 2014 में बोकारो की जनता को शत प्रतिशत मतदान करके एक मिसाल कायम करनी चाहिए। यह बातें बोकारो के उपायुक्त उमाशंकर सिंह ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए आयोजित संकल्प समारोह में कही उन्होंने कहा कि बोकारो की जनता अपने वोट का इस्तेमाल 14 दिसंबर को निर्भिक होकर करे। आपके एक एक वोट कीमती हैं। इसे जाया नहीं करें। मौके पर उपस्थित उपायुक्त उमाशंकर सिंह ने सभी मतदाताओं से वोट करने की अपील की। इससे पहले डीडीसी डा. संजय सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।

किया गया प्रेरित

संकल्पकार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने अपने अपने तरीके से मतदान करने के लिए बोकारो वासियों को प्रेरित किया। मिथिला अकादमी के विद्यार्थियों ने नाटक इंद्रलोक में चुनाव की चर्चा की शानदार प्रस्तुति से आम जनता को एक वोट का महत्व समझाया।

लोगों ने लिया संकल्प

शुक्रवारको सेक्टर 4 स्थित एमकेएम स्टेडियम में बोकारो और चंदनकियारी विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लोंगो को प्रेरित करने के लिए संकल्प मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी लोगों ने मतदान में हिस्सा लेने का संकल्प लिया।

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में हिस्सा लेती छात्राएं।