प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
चासतेलीडीह मोड़ स्थित आक्सफोर्ड स्कूल आफ लर्निंग में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय के प्राचार्य सुरेश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता के आयोजन से बच्चों में छिपी प्रतिभा निखरती है। बच्चे कल के भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारने से ही मजबूत देश का निर्माण हो सकेगा। शुक्रवार को आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नर्सरी से लेकर कक्षा आठ तक के छात्र छात्राआें ने अपनी प्रतिभा की झलक दिखाई।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में हिस्सा लेते बच्चे।