पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समरेश को कुछ लोगों का समर्थन

समरेश को कुछ लोगों का समर्थन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो. बोकारोसीट के निर्दलीय प्रत्याशी समरेश सिंह को मारवाड़ी समाज द्वारा समर्थन देने की बात का मारवाड़ी पंचायत, युवा मंच और महिला समिति ने खंडन किया है। मारवाड़ी पंचायत के सदस्य डा. रतन केजरीवाल, युवा मंच के सचिव मनोज मानकसिया और महिला समिति की सचिव प्रेमा टमकोरिया ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि समरेश को समाज का नहीं बल्कि कुछ लोगों का व्यक्तिगत समर्थन है। मारवाड़ी समाज जागरूक समाज है, यह किसी खास प्रत्याशी को समर्थन नहीं कर सकता। सभी लोग अपने विवेक से वोट देंगे। कुछ लोग ऐसा बयान जारी कर समाज को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।