- Hindi News
- सभी क्लस्टरों में चिकित्सक दवाएं, एंबुलेंस आदि तैनात
सभी क्लस्टरों में चिकित्सक दवाएं, एंबुलेंस आदि तैनात
14 दिसंबर को बोकारो, चंदनकियारी और डुमरी में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी कलस्टरों में ममता वाहन एंबुलेंस, जीवन रक्षक दवाओं के साथ चिकित्सकों की तैनाती की गई है। जिन कलस्टरों में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को तैनात किया गया है उनमें सुरक्षा व्यवस्था भी पूरी तरह से चाक चौबंद है। झारखंड में विधानसभा चुनाव के चतुर्थ चरण का मतदान 14 दिसंबर को बोकारो, चंदनकियारी और डुमरी में हो रहा है। इसी के तहत 20 कलस्टर बने हैं। बोकारो विधानसभा 36 और चंदनकियारी विधानसभा 37 की मानीटरिंग जिला मलेरिया पदाधिकारी अनिल कुमार पोद्दार करेंगे। जबकि डुमरी विधानसभा 33 की मानीटरिंग की जिम्मेवारी जिला महामारी विशेषज्ञ पवन श्रीवास्तव को दी गई है। इसके अलावा प्रखंड स्तर पर यह जिम्मेवारी वहां के प्रभारियों को दी गई है।
चासमें 9 क्लस्टर बने हैं | विस्थापितकालेज बालीडीह बोकारो, उमावि माराफारी बाजार बिरसा बासा में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र बिरसा बासा, बोकारो स्टील सिटी कालेज सेक्टर छह, डा राधाकृष्ण बीएड कालेज चिकिसिया, आईटीआई कालेज चास, चास महाविद्यालय चास, उवि बिजुलिया चास, स्वामी सहजानंद इंटर एवं डिग्री कालेज चास, बीबी महतो बीएड कालेज पुरूलिया रोड की मानीटरिंग की जिम्मेवारी डा. एनपी सिंह को दी गई है। इनका सहयोग करने के लिए डा अशोक कुमार, डा विद्यारानी, डा स्नेहलता, डा यास्मीन, डा निरूपमा सिंह, डा शिखा, डा बीपी गुप्ता, डा मंजू दास, डा अमर कुमार साव को तैनात किया गया है। इन सभी क्लस्टरों में चिकित्सक ममता वाहन तथा स्वास्थ्यकर्मी के साथ रहेंगे।
चंदनकियारीमें 3 कलस्टर बने हैं
उमाविबरमसिया, विवाह मंडप, प्लस टू उवि संबद्ध सीएचसी चंदनकियारी और इंटर कालेज चंद्रा में क्लस्टर बनाया गया है। जिसकी मानीटरिंग की जिम्मेवारी डा अवधेश कुमार को दी गई है। इनके सहयोग के लिए कलस्टरों में डा श्रीनाथ, डा एपिल टोप्पनो, डा मीता सिन्हा को तैनात किया गया है जो ममता वाहन और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ हाेंगे।