विभाग में एसेंबली शाप का निर्माण
महाप्रबंधक (रा मेटिरियल) एसएन सिंह ने आरएमएचपी विभाग में नव निर्मित एसेंबली शाप का उद्घाटन किया। इस मौके पर विभाग के वरीय अधिकारी कर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। आरएमएचपी के यांत्रिक अनुभाग में विभिन्न प्रकार के स्पेयर्स के साल्वेजिंग एवं एसेंबली के लिए एक निश्चित स्थान का अभाव था। इसके कारण एसेंबली कार्य में अत्यधिक समय लेता था और गुणवत्ता भी प्रभावित होती थी। अतः आरएमएचपी विभाग में एक एसेंबली शाप का निर्माण का निर्णय लिया गया। प्रस्तावित शाप का ड्राइंग एसआईजीएस विभाग द्वारा बनाया गया तथा सिविल कार्य सीईडी विभाग द्वारा सम्पन्न किया गया। एसेंबली शाप के फेब्रिकेशन एवं इरेक्शन का कार्य आरएमएचपी विभाग द्वारा किया गया। शाप में 5 टन का टेल्फर एवं जैक बेंच की व्यवस्था भी की गई। एसेंबली शाप के निर्माण से सिर्फ स्पेयर्स के साल्वेजिंग एवं एसेंबली का कार्य सुचारू रूप से किया जा सकेगा, बल्कि पास ही में अवस्थित एरिया रिपेयर शाप में उपलब्ध उपकरणों का अधिकतम उपयोग हो सकेगा। इस कार्य को सम्पन्न करने में आरएमएचपी विभाग के उप महाप्रबंधक प्रभारी बीके रजक, उप महाप्रबंधक (यांत्रिक) जेआर महतो, उप प्रबंधक (विद्युत) एसएल साहू, एसआईजीएस विभाग के उप महाप्रबंधक एस मंडल तथा सहायक प्रबंधक जी चटर्जी, सहायक महाप्रबंधक (सीईडी) केके गुप्ता इत्यादि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।