पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आकाश टैलेंट हंट परीक्षा में 654 छात्र हुए क्वालीफाई

आकाश टैलेंट हंट परीक्षा में 654 छात्र हुए क्वालीफाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आकाश नेशनल टैलेंट हंट की परीक्षा 23 नवंबर को आयोजित की गई थी। इसका परिणाम घोषित कर दिया गया है। बोकारो के कुल 654 छात्रों ने स्कालरशिप के लिए क्वालिफाई किया। इसमें से 17 छात्रों ने नगद पुरस्कार पाने वाले छात्रों में अपना स्थान सुरक्षित किया है। पूरे देश में 1000 बच्चों को नगद पुरस्कार दी जाएगी, जिसमें से 17 छात्र बोकारो के हैं। नगद पुरस्कार के अलावे 100 प्रतिशत नि:शुल्क कोचिंग प्रदान की जायेगी। बाकी क्वालीफाई करने वाले छात्रों को 10 से 100 प्रतिशत तक आकाश कोचिंग में ट्यूशन फीस पर छूट दी जाएगी। नगद पुरस्कार पाने वाले छात्रों में शिवांगी सिंह को 20000, दीपेश को 10000, अमिषा को 8000, जयदीप कुमार को 8000, आदित्य मिश्रा को 8000, पुनिया को 6000, अभिनय को 6000, जयत्री को 6000, मो. फरजान को 6000, इशिका को 6000, सिद्धार्थ को 5000, निधि को 5000, मर्लिन को 5000, सोनू को 5000, श्वेता को 5000, हर्ष को 5000 तथा अकशांस को 5000 रुपये की राशि मिली।

परीक्षा में क्वालीफाई करने वाले विद्यार्थी।