मां शारदा देवी की 162वीं जयंती मनाई
सेक्टर एक स्थित रामकृष्ण विवेकानंद संघ के आश्रम में श्रीश्री मां शारदा देवी का 162वां जन्मोत्सव मनाया गया। जयंती समारोह सुबह से ही शुरू कर दिया गया था। सुबह मंगल आरती के बाद हवन पूजन और दोपहर में खिचड़ी प्रसाद वितरण किया गया। आश्रम में लगभग एक हजार भक्तों ने दोपहर में खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया। सैकड़ों गरीबों के बीच वस्त्र वितरण भी किया गया। समारोह के दौरान आश्रम परिसर में स्वामी रामकृष्ण देव और स्वामी विवेकानंद जी से संबंधित पुस्तकों का स्टॉल लगाया गया था। भक्तों ने स्वामी जी से संबंधित पुस्तकें खरीदी। शाम को आरती, भजन कीर्तन के बाद भोग वितरण किया गया। इसमें गायिका कावेरी गुहा और वर्नाली दीवान ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में हेलाराम चटर्जी, डा. जॉन लिउ, सुकुमार घोषाल, एसके राय, अजीत कुंडू, सत्यनारायण मोदक, शैलेंद्र भास्कर, हेमंत, प्रकाश, शिव दत्ता, एके मिश्रा आदि ने योगदान दिया। इस अवसर पर समीर पैतुंडी ने कहा कि 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
कोलबेंदी आश्रम में भी मनी जयंती
चास प्रखंड के कोलबेंदी गांव में रामकृष्ण आश्रम में भी मां शारदा देवी की जयंती मनाई गई। इसमें हवन- पूजन के साथ भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इसके अलावा दर्जनों गरीबों के बीच वस्त्र वितरण किया गया। समारोह में मंगल आरती के दौरान काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
जयंती समारोह में हिस्सा लेते लोग।
जयंती समारोह में उपस्थित लोग।