डीपीएस ने क्राउन क्लब को हराया
बोकारो. मनीषसौरभ की शानदार पारी तथा श्रेष्ठ द्विवेदी की घातक गेंदबाजी की मदद से दिल्ली पब्लिक स्कूल ने क्राउन स्पाेट्र्स क्लब जूनियर को 46 रनों से हराकर बोकारो जिला एलिट ग्रुप लीग में पहली जीत दर्ज की। ट्रेनिज हास्टल में शनिवार को खेले गए मैच में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डीपीएस ने मनीष के नाबाद 65, सौरभ के 63 राकेश के 31 रनों की मदद से 42.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 221 रन बनाए। क्राउन के सौरभ ने घातक गेंदबाजी करते हुए 9 ओवर में 16 रन देकर 4, कुमार शुभम ने 24 रन देकर 3 तथा सूरज कुंदन ने 1-1 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलते हुए क्राउन स्पोट्स की टीम श्रेष्ठ द्विवेदी की घातक गेंदबाजी के आगे 175 रन बनाकर आल आउट हो गई। श्रेष्ठ द्विवेदी ने 6 ओवर में 33 रन देकर 4, शत्रुघ्न ने 32 रन देकर विनय ने 8 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट लिए। क्राउन के तीर्थराज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 61 तथा सूरज देव ने 24 शुभम ने 19 रनों का योगदान दिया।