पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डा. संजय साइकिल संघ के अध्यक्ष

डा. संजय साइकिल संघ के अध्यक्ष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो. 26बटालियन सीआरपीएफ के समादेष्टा डा. संजय कुमार को बोकारो जिला साइकिल संघ का अध्यक्ष बनाया गया है। मनोज शर्मा को जिला संघ का सचिव बनाया बया है। झारखंड साइकिल संघ के तत्वावधान शनिवार को बोकारो जिला साइकिल संघ का गठन किया गया। सेक्टर 4 स्थित उत्सव मंडप के सभागार में झारखंड साइकिल संघ के सचिव मोइनुद्दीन खान की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से बोकारो में साइकिल स्पोट्‌र्स को बढ़ावा देने के लिए जिला साइकिल संघ के सदस्यों का चुनाव किया गया। बैठक में अध्यक्ष डा. संजय कुमार और सचिव मनोज शर्मा के अलावा बोकारो के सिविल सर्जन शशि भूषण प्रसाद सिंह को उपाध्यक्ष, अशोक पांडेय, विनय प्रकाश कुमार को उप सचिव तथा डा. परवेज नैयर को संघ का कोषाध्यक्ष बनाया गया।