मतदाताओं को बजाज में छूट
बोकारो. मतदाताओंको जागरूक करने वोटर टर्न अप बढ़ाने के लिए एनआर बजाज ने छूट की घोषणा की है। एनआर के निदेशक नीरज कुमार ने बताया कि मतदान करने वाले मतदाता अपने अंगुली में लगे मतदान की स्याही दिखाकर 23 दिसम्बर तक अपने बजाज बाइक की फ्री वाशिंग करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि बोकारो में मतदान का प्रतिशत काफी कम होता है। लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए यह छूट दी जा रही है।