पंडित विद्यानंद को आमंत्रित किया
बोकारो . भारतसरकार के संस्कृति मंत्रालय से मनोनीत हिन्दी-संस्कृत-मैथिली भाषा विशेषज्ञ और रचनाकार पंडित विद्यानंद झा को साहित्य अकादमी ने अपने वार्षिक आयोजन में आमंत्रित किया है। प्रत्येक वर्ष साहित्य अकादमी द्वारा साहित्यकारों से संबंधित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का आयोजन होता रहा है। इस वर्ष यह आयोजन 27-28 दिसम्बर, 2014 को कोलकाता में आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन साहित्य के तीन धरोहर जयनारायण मल्लिक, वैद्यनाथ मल्लिक एवं आनन्द झा न्यायाचार्य जन्म शती राष्ट्रीय संगोष्ठी समारोह के रूप में मनाया जा रहा है। इस समारोह के उदघाटन सत्र की अध्यक्षता के लिए पंडित विद्यानंद झा आमंत्रित हैं।