पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 60 साल की उम्र में पहली बार वोटिंग

60 साल की उम्र में पहली बार वोटिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो| कोलबेंदी गांव की गंगा देवी, 60 साल की उम्र में पहली बार वोट दीं। चंदनकियारी विस क्षेत्र के 36 नंबर बूथ की मतदाता गंगा देवी ने आज तक कभी वोट नहीं दिया था। लेकिन उनकी पोती आस्था ने उन्हें वोट देने के लिए प्रेरित किया। एक वोट की कीमत बताई। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में पर्दा प्रथा है, इसलिए महिलाएं वोट देने नहीं जाती हैं। लेकिन पहली बार मतदाता बनी पोती आस्था ने घर की सभी महिलाओं को वोट देने के लिए प्रेरित किया। रूढ़ीवादी प्रथा को तोड़कर देश के निर्माण के लिए वोट देने के लिए प्रेरित किया।
आस्था के समझाने पर गंगा देवी अपनी चार बहुओं के साथ मतदान कर आई। कहा ईवीएम मशीन भी पहले कभी देखा नहीं था, आस्था ने ही समझाया बटन दबाने पर वोट होता है। मतदान के बाद काफी खुश थीं, राज्य के विकास के लिए वोट दिए।

चास के बुनियादी स्कूल में दिखा महिला मतदाताओं का उत्साह।

उकरीद में महिला वोटरों का दिखा उत्साह।

पहला वोट : 60साल की उम्र में पहली बार गंगा देवी ने वोट दिया।

उत्साह : वोट देने में इलाके की महिलाएं भी आगे रहीं।