पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विस्थापितों की बैठक आयोजित

विस्थापितों की बैठक आयोजित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो | शनिवारको माराफारी प्रथम श्रेणी के विस्थापितों की बैठक बालीडीह मोड़ में आनंद साब की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए विस्थापित संयुक्त परिवार के प्रमुख घटक दल बोकारो विस्थापित मोर्चा के अध्यक्ष केवट ने कहा कि प्रबंधन तथा जनप्रतिनिधि विस्थापितों में फूट डालने का काम करते हैं। इसका विरोध विस्थापित मोर्चा हर तरफ से करेगा और इसकी जवाबदेही जनप्रतिनिधियों एवं प्रबंधन की होगी। माराफारी के प्रथम श्रेणी के विस्थापितों के लिए एक हजार की सीधी नियुक्ति बहाल करें। बैठक में सिकन्दर रजवार, माटुकलाल किस्कू, कामेश्वर केवट, अनिस साव, नीरज मिश्रा, शत्रुघ्न मिश्रा, दिनेश केवट, अरुण, अजीत रजवार, दीपक दास, राजेश दीगार, विजय साव, देवनारायण सिंह आिद थे।