चालक संघ ने पत्र जलाया
राज्य सरकारी मोटरयान चालक संघ, बोकारो के सभी सदस्यों ने शनिवार को काला बिल्ला लगाकर अपने वाहन चलाए। वहीं चालक संघ के सदस्यों ने कमेटी गठन संबंधी पत्र की प्रतियां डीसी कार्यालय के समक्ष जलाईं। महासंघ के जिला मंत्री मनोरंजन कुमार निराला ने बताया कि काला बिल्ला धारण करने का कार्यक्रम 11 फरवरी तक चलेगा तथा 12 को धरना देंगे। जिला प्रशासन ने दैनिक मानदेय पर कार्यरत चालक एवं अन्य मजदूरी का निर्धारण करने के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया है, जिसका संघ ने विरोध किया है। मौके पर संघ के सचिव रामप्रवेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष मो. आफताब आलम, दीपक आिद थे।
पत्र की प्रतियां जलाते चालक संघ के सदस्य।