पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क हादसे में बीए छात्रा की मौत

सड़क हादसे में बीए छात्रा की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो। सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर दो सी स्थित जैन मिलन मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठी 20 साल की लड़की की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक लड़की का नाम अंजलि शर्मा और बाइक चालक का नाम संतोष शर्मा है, जो पेशे से शिक्षक और पत्रकार हैं।

वह चास के सर्वोदय नगर के निवासी हैं। संतोष चास से बाइक पर अपनी एकलौती पुत्री को लेकर सुबह करीब साढ़े नौ बजे सेक्टर दो में ट्यूशन के लिए छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान जैन मिलन के पास पीछे से एक अज्ञात तेज रफ्तार कार चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में लड़की के सिर में काफी चोटें आईं।
उसे तत्काल इलाज के लिए बीजीएच ले जाया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। पिता संतोष को भी मामूली चोट लगी है। अंजलि महिला कालेज में बी काम पार्ट वन की छात्रा थी। घटना के बाद परिवार वाले सदमे में हैं।

बीजीएच में सात्वंना देने वालों का लगा तांता

दुर्घटना की खबर पाते ही शहर के दर्जनों गणमान्य लोग बीजीएच पहंुचे और मृतक लड़की के पिता को सांत्वना दी। विधायक विरंची घटना की जानकारी मिलने पर पोस्टमार्टम हाऊस पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढाढस बंधाया।
बीजीएच पहुंचने वालों ने सीआरपीएफ कमांडेंट डा. संजय सिंह, नीलम नर्सिंग होम के संचालक डा. रतन केजरीवाल, बीजेपी के वरिष्ठ नेता रोहित लाल सिंह, कृष्ण कुमार मुन्न, प्रवक्ता संजय त्यागी, नेता अजय राय, भाेलू पासवान, समाजसेवी गोपाल टमकोरिया, समाजसेवी सह महिला नेत्री रितू रानी िसंह, संतोष वर्णवाल आदि पत्रकार शामिल थे।

चास के सर्वाेदय नगर निवासी बीकॉम पार्ट वन की 20 वर्षीया अंजली अपने पिता के साथ ट्यूशन पढ़ने जा रही थी

सेक्टर दो सी स्थित जैन मिलन मंदिर के पास अज्ञात कार ने मारी टक्कर।