शिक्षकों के लिए कार्यशाला
सेक्टर 3 स्थित बोकारो पब्लिक स्कूल में शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए मधुवन पब्लिकेशन के सौजन्य से मोटीवेशन विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसका उद्घाटन वर्कशॉप ट्रेनर निताशा गुहा, प्राचार्या सुधा शेखर एवं कृष्णा यादव ने दीप प्रज्जवलित कर किया। निदेशक कैप्टन आरसी यादव ने कहा कि इंसान की सारी सफलताओं के पीछे कार्य के प्रति उसकी प्रेरणा का ही योगदान होता है। निताशा ने जीवन में मोटीवेशन की आवश्यकता एवं उसके सकारात्मक परिणाम पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को मोटीवेट केवल शिक्षक-शिक्षिकाएं ही कर सकते हैं। इसके लिये उन्हें स्वयं को मोटीवेट करना आवश्यक है। हमारे देश में बहुत से ऐसे सफल व्यक्ति हो चुके हैं, जिनसे प्रेरणा ली जा सकती है। स्वयं को अच्छे कार्यों के प्रति प्रेरित कर पाना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है, और तभी अपने विद्यार्थियों को सही मार्ग पर चलने के लिये प्रेरित करने में सफलता मिल सकेगी।
कार्यशाला में उपस्थित शिक्षक।