पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तकनीक के प्रयोग से बढ़ सकता है सब्जी उत्पादन

तकनीक के प्रयोग से बढ़ सकता है सब्जी उत्पादन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो। किसान मेला सह उद्यान प्रदर्शनी से किसान दूसरे के उपजाए फसल को देखकर सीखते हैं। यह एक अच्छा जरिया है। साथ ही किसान एक-दूसरे को समझते हैं। वहीं किसानों को कई तरह की जानकारियां भी मिलती है। यह कहना है जिला परिषद अध्यक्ष मिहिर कुमार सिंह का।
वे शनिवार को चास प्रखंड स्थित प्रखंड स्तरीय किसान मेला सह उद्यान प्रदर्शनी को संबोधित कर रहे थे। इसके पहले उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण आत्मा बोकारो की ओर से आयोजित इस मेला का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने किसानों द्वारा उपजाई फसलों का अवलोकन किया।
वहीं विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों को भी देखा। मेला को संबोधित करते हुए जिला परिषद सदस्य जवाहर लाल महथा ने कहा कि किसान बेहतर कर रहे हैं। इसके लिए वे तारीफ के काबिल हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि कृषक मित्रों को बिहार के तर्ज पर मानदेय दें ताकि किसान और विभाग के बीच का काम सही तरीके हो सके।

विधायक ने किया बेहतर किसानों को पुरस्कृत

किसानमेला सह उद्यान प्रदर्शनी में बेहतर फसल उपजाने वाले किसानों को बोकारो विधायक विरंची नारायण ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वे जनता के कार्यों लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। कृषि के क्षेत्र में बोकारो कैसे आगे बढ़े इसका भी ख्याल रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका समय मूल्यवान नहीं बल्कि उनका समय के लिए है।
जनता ने ही उन्हें इस लायक बनाया। विधायक ने किसानों के उपजाए फसल को देखा और गदगद हुए। उन्होंने कुंदन महतो, मनोरंजन महतो, भीम चंद्र, जगदीश महतो, रमेश महतो, अजित कुमार दास, बाबूलाल महतो, अर्जुन गोरांई सहित अन्य बेहतर फसल उपजाने वाले किसानों को सम्मानित किया। वहीं किसान मेला में कई किसानों को केसीसी भी दिया गया। विधायक के साथ संजय त्यागी, माथुर मंडल सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कद्दू की अच्छी पैदावार देखते विधायक।

कृषकों को आय बढ़ाने की जानकारी दी

कृषि विभाग के सभागार में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला कृषि व्यापार विकास के लिए उद्यम पंूजी योजना के अंतर्गत लघु कृषक कृषि व्यापार संघ जो एक पंजीकृत संस्था है और कृषि एवं सहकारिता विभाग के तहत कार्यरत रही है। इस संस्था को कृषि व्यापार परियोजनाओं की स्थापना के लिए निजी निवेश उत्प्रेरित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ताकि ग्रामीणों की आय और रोजगार को बढ़ाया जा सके। इस संस्था के परियोजना प्रबंधन एजेंसी कृषि वित्त निगम नई दिल्ली द्वारा कार्यशाला आयोजित की गई। इसके मुख्य अतिथि सीडीएम साव के अलावा कृषि एवं इसके अनुषांगी क्रियाकलाप से संबंधित कृषक, उद्यमियों एवं जिला के सभी बैंकर्स विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन कृषि वित्त निगम के तीन संयोजक सुरेन्द्र कुमार सिन्हा, गोपाल पंडित, अच्छे राम वर्मा ने की। कृषकों एवं उद्यमियों की आय बढ़ाने के संबंध में जानकारी दी गई।