सभी छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण
बोकारो | शनिवारको डा. एस राधाकृष्णन कालेज आफ एजुकेशन चिकसिया चास के प्रथम सत्र 2012-13 के विद्यार्थियों का बीएस रिजल्ट प्रकाशित हुआ। इसमें सभी विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। सभी छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। काफी इंतजार के बाद रिजल्ट निकलने से छात्रों में हर्ष उल्लास का माहौल है।