25 महिलाओं का बंध्याकरण
बोकारो | सदरअस्पताल बोकारो में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की ओर से आयोजित शिविर में 25 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया। यह शिविर उपाधीक्षक डा अर्जुन प्रसाद के नेतृत्व में आयोजित किया गया। शिविर में स्त्री एवं प्रसूती रोग विशेषज्ञ डा विभा सिंह, डा संगीता कुमारी तथा एनेस्थिसिया के चिकित्सक डा अरविन्द कुमार उपस्थित थे।