पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिलन समारोह को लेकर तैयारी शुरू

मिलन समारोह को लेकर तैयारी शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महर्षि वेदव्यास परिषद बोकारो के निषादवंशीय समाज का 22 फरवरी को आयोजित होने वाले वनभोज सह मिलन समारोह को सफल बनाने को जिले के कई पंचायतों में बैठक कर चर्चा की गई। समाज के लोगों ने चिलगड्डा, चण्डीपुर, पेटरवार, चिनियागड़ा, मिर्जापुर, साड़म बाजार, तैतरियाटांड़, होसिर, चलियाटांड़, महुआटांड़, चलकरी, तांतरी, मनगो बालीडीह गांव का दौरा कर पंचायत इकाई गठन के लिए बैठक कर प्रभारी का चयन किया। दौरे में चिलगड्डा पंचायत में भोला केवट, चण्डीपुर में गंगाधर केवट, पेटरवार में संजय केवट ब्रजेश केवट, चिनियागड्डा में विष्णु प्रसाद केवट, साड़म में झरी केवट, भुनेश्वर केवट, सागर केवट, होसिर में संतोष केवट, विनोद केवट, माणिक केवट, दिलीप केवट, रोहित केवट को प्रभारी बनाया गया। वहीं तैतरियाटांड़ में मनोज केवट, चलियाटांड़ में गिरजा केवट हेमंत केवट, महुआटांड़ में गड्डेमल केवट, चलकरी में कलेश्वर केवट, छूटन केवट, रामदेव केवट, हीरालाल केवट, तांतरी में त्रिवेणी केवट, मनगो में जगदीश केवट, नकुल केवट, बालीडीह में सुनील केवट, राजू केवट को प्रभारी बनाया गया है।