पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवविवाहिता ने की खुदकुशी

नवविवाहिता ने की खुदकुशी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टर 12 थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका नाम ममता कुमारी (20) है। वह सेक्टर 12 के आवास संख्या 4268 में अपने ससुराल में रहती थी। उसकी सास सुलोचना देवी ने बताया िक सुबह उसने कपड़े धाेने और नहाने के कुछ देर बाद अचानक अपने कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। थोड़ी देर बाद सास ने दरवाजा खटखटाया पर वह नहीं खुला। शक होने पर खिड़की का शीशा तोड़कर देखा गया तो अंदर ममता का शव पंखे से लटक रहा था। हो-हल्ला होने पर वहां भीड़ लग गई। घटना के वक्त घर में मृतका के अलावा सास और मंझली बहू मीरा थी। जानकारी मिलते ही सेक्टर 12 थाना पुलिस, सिटी डीएसपी सहदेव साव, महिला डीएसपी श्रद्धा केरकेटा, थाना प्रभारी अनिल सिंह मौके पर पहंुचे। ममता के मायके वाले भी वहां पहंुचे। मृतका का पति दिनेश चास के बंसीडीह में एक ऑटो पाट्र्स की दुकान में सेल्समैन है। सुबह वह काम पर गया था।

दिनेशने पहले भी की है एक शादी | बतायाजाता है कि ममता के साथ दिनेश ने दूसरी शादी की थी। करीब सात वर्ष पहले दिनेश की शादी हो चुकी थी। उसकी पहली प|ी का नाम ज्योत्सना मिश्रा है, जिसके बारे में ससुराल वाले बताते हैं। बताया जाता है कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है।

किया था प्रेम विवाह

करीबसाढ़े चार महीने पहले अक्टूबर 2014 में ममता और दिनेश झा ने रामगढ़ के रजरप्पा मंदिर में प्रेम विवाह किया था। ममता कसमार थाना क्षेत्र के चंडीपुर की रहने वाली थी। वहीं दिनेश का स्थायी निवास स्थान पिंड्राजोरा का विश्वनाथडीह है। दोनों सेक्टर 12 में अपने बीएसएल के सेवानिवृत पिता लक्ष्मी नारायण झा, मां और अपने बड़े के साथ रहते हैं।

मेरी बेटी की हत्या हुई

मृतकके पिता पंचानन झा ने उसके ससुराल वालों पर उसकी हत्या का आरोप लगया है। उनकी पुत्री हिम्मत वाली लड़की थी। उसे मरने से डर लगता था। उसे प्रताड़ित कर उसे खुदकुशी के लिए मजबूर किया गया। शुक्रवार को ही ममता का भाई उससे मिलने के लिए आया था। उस समय ममता उसके साथ घर जाने की जिद भी कर रही थी।

पहली नजर में आत्महत्या

^इसघटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं किया जा सकता है। अभी कुछ बोलना ठीक नहीं है। मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने की बाद ही सबकुछ स्पष्ट हो पाएगा।\\\'\\\' सहदेवसाव, सिटी डीएसपी

पूछताछ करती पुलिस।