पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विस्थापितों के इलाज के लिए जाएगा मेडिकल वैन

विस्थापितों के इलाज के लिए जाएगा मेडिकल वैन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अब महीने में 25 दिन विस्थापित क्षेत्रों में बीएसएल मेडिकल वेन के माध्यम से चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएगा। वहीं बीएसएल सीएसआर के तहत सड़क का निर्माण भी करने और बंद पड़े चापाकलों को चालू करने के साथ-साथ नए चापाकल की व्यवस्था की जाएगी। यह निर्णय शनिवार को स्थानीय परिसदन में एेश पौण्ड विस्थापितों के साथ त्रिपक्षीय वार्ता में लिया गया। बोकारो विधायक विरंची नारायण, श्याम नारायण राम एसडीओ चास, बीएसएल के ईडी सुधांशु प्रसाद के साथ हुई वार्ता में विधायक विरंची नारायण की पहल पर कई मुद्दों पर सहमति बनी। इसमें स्कील डेवलपमेंट के तहत बीएसएल अपने खर्च पर 80 युवकों को प्रत्येक छह माह में प्रशिक्षण हेतु भुवनेश्वर भेजेगा। इसमें प्रति व्यक्ति 60 हजार रुपए खर्च आएंगे। सालभर में 160 युवकों काे प्रशिक्षण दिया जाएगा। बोकारो में खुलने वाले आटीआई में 100 सीट विस्थापितों के लिए आरक्षित होगा। बीएसएल द्वारा तय न्यूनतम मजदूरी का भुगतान ठेकेदार द्वारा किया जाएगा। इसका पालन नहीं करने वाली एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। वार्ता में सुनील गोस्वामी, श्यामनाथ मंडल, विस्थापित नेता रविनाथ महतो, अजय महतो, उत्तम मिश्रा, परमेश्वर महतो विस्थापित स्लैब कंपार्टमेंट ऐश पौण्ड समिति, रघुनाथ महतो विस्थापित स्लैब कंपार्टमेंट समिति, देवाशीष सिंह विस्थापित ऐश पौण्ड प्रभावित मोर्चा, अनिता सिंह महिला विस्थापित एेश पौण्ड समिति के अलावा सुनील मोहन ठाकुर, आदित्य कुमार, बीएसएल से बसंत ठाकुर, बीके सिंह, भू-अर्जन पदाधिकारी डी महेश्वरी सहित डीएसपी आदि उपस्थित थे।

त्रिपक्षीय वार्ता में विधायक, प्रशासन बीएसएल के अधिकारी और विस्थापत नेता।

विस्थापतों के सम्मान का हनन : कुशवाहा

झारखंडरक्षक मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष चंद्रकांत कुमार कुशवाहा ने कहा है कि वार्ता के दौरान विधायक विरंची नारायण ने बोकारो प्रबंधन के साथ मिलीभगत कर विस्थापितों के मान-सम्मान का हनन करने का प्रयास किया। वार्ता में विस्थापितों का सौदा करने का प्रयास किया। इसका विरोध झारखंड रक्षक मोर्चा ने किया है। मोर्चा के अध्यक्ष ने कहा कि विस्थापित विरोधी नीति कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए मोर्चा आरपार की लड़ाई लड़ेगा।

झारखंडनव निर्माण सेवा ने किया कटाक्ष | झारखंडनव निर्माण सेना प्रमुख एवं विस्थापित संघर्ष मोर्चा के संस्थापक गुलाब चंद्र ने वार्ता पर बयान जारी करते हुए कहा कि विधायक ने विधानसभा चुनाव में वोट मांगते समय और जीत दर्ज कर विधायक बनने के बाद मीडिया में बयान दिया कि हमारी प्राथमिकता में पहला मुद्दा विस्थापित समस्या और निदान रहेगा।

{ वार्ता में विधायक, एसडीओ बीएसएल के ईडी ने लिया भाग

{ एक साल में 160 युवकों को बीएसएल दिलाएगा प्रशिक्षण