बोकारो। बेरमो एसडीएम के निर्देश पर गठित जांच दल कमेटी के सदस्यों ने कोनार नदी में डीवीसी के बंद पडे एस पौंड से बह रहे पानी का सेंपल लिया। इसके बाद डीवीसी के द्वारा नुरिनगर समीप बनाए गए नए एस पौंड जाकर जांच की।
जांच दल में तेनुघाट के स्कुटिव मजिस्ट्रेट दिलीप टुडु, लेब टेक्नीशियन दिनेश प्रजापति, एसडीओ पीएचडी नीलम कुमार, स्कुटिव अभियंता पीएचडी राज मोहन सिंह, तेनुघाट अस्पताल के डीएस डॉ एफ होरो, ब्लॉक कोडिनेटर अमित यादव आदि अधिकारी एसडीएम के निर्देश पर पहुंचे थे।
जांच दल कमेटी में प्लांट के मुख्य अभियंता सह परियोजना प्रधान प्रमोद कुमार एवं बी प्लांट के मुख्य अभियंता जेपी सिंह को भी शामिल किया गया था। तेनुघाट के स्कुटिव मजिस्ट्रेट दिलीप टुडु ने कहा कि लगभग छह माह पूर्व कोनार नदी में एस पौंड का छाई युक्त पानी बहाने की शिकायत पर बेरमो एसडीएम ने जांच की थी।
तथा डीवीसी प्रबंधन के खिलाफ 107 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। उसी के निष्पादन हेतु जांच दल कमेटी का गठन किया गया था। इन्होनें कहा कि मुकदमा दर्ज होने से पहले एसडीएम के हिदायत के बाद से ही डीवीसी प्रबंधन ने कोनार नदी से सटे एस पौंड को बंद कर दिया था।
फिलहाल डीवीसी प्लांट से निकलने वाली पानी युक्त छाई को कोनार नदी से काफी दूर नूरी नगर समीप बने एस पौंड में बहाई जा रही है। उन्होंने कहा कि तीन नंबर के बंद एस पौंड के नाले से निकलने वाली पानी का सेंपल लिया गया है। परंतु यह स्पस्ट नहीं हो पा रहा है की यह पानी प्लांट की है या नाले की।
उन्होंने कहा कि लिए गए पानी के सेंपल को लेब में भेजा जाएगा। पीएचडी की जांच धनबाद में होगी और बाकि जांच तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल में होगी। इस दौरान परियोजना प्रधान प्रमोद कुमार के अलावे बी प्लांट के मुख्य अभियंता जेपी सिंह, अधीक्षण अभियंता एलबी शर्मा, डीजीएम एम श्रीवास्तव सहित उप प्रमुख सबा नवाज, मुखिया भुनेश्वरी देवी, जल साहिया मंजू देवी, भगीरथ शर्मा, युवा कंग्रेसी नेता मो अख्तर आदि लोग उपस्थित थे।
...और भड़क गए डीवीसी अधिकारी
बोकारो थर्मल | एसडीएम बेरमो के द्वारा गठित जांच दल कमेटी के साथ अतिकर्मणकारियों को देख डीवीसी अधिकारी भड़क गए और लिए गए पानी के सेंपल में अपना हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया।
बी प्लांट के मुख्य अभियंता जेपी सिंह ने कहा कि डीवीसी की जमीन क्वार्ट पर अवैध तरिके से रहने मुफ्त बिजली जलाने वालों के खिलाफ जब डीवीसी कार्रवाई करती है तो उन्हें प्रदुशन याद अाता है। उन्होंने कहां की जांच दल से वैसे लोगों को हटाना होगा जो अतिकर्मणकरी है और नदी प्रदुशन का झूठा बात फैला कर डीवीसी को ब्लेकमेल करते है।
जिसका डीवीसी अधिकारियों ने विरोध किया। बेरमो एसडीएम के निर्देश पर स्कुटिव मजिस्ट्रेट दिलीप टुडु के द्वारा अनावश्यक भीड़ एवं अतिक्रमणकारी को हटाने के बाद अधिकारी सांत हुए। और जांच में सहमति देते हुए हस्ताक्षर किया। कमेटी के समक्ष डीवीसी प्रबंधन के खिलाफ अनावश्यक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति को नीलम कुमार ने जम कर फटकार लगाई।