- Hindi News
- भूमि अधिग्रहण के खिलाफ झामुमो देगी धरना : बेनीलाल
भूमि अधिग्रहण के खिलाफ झामुमो देगी धरना : बेनीलाल
बोकारोजिला झामुमों के सचिव बेनीलाल महतो ने कहा कि केंद्रीय कमेटी के निर्देशानुसार केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जन विरोधी भूमि अधिग्रहण अधिनियम लागू करने के खिलाफ एवं झारखंड में स्थानीय नीति निर्धारण करने के बाद ही राज्य में बहाली करने सहित अन्य मांगो को लेकर झामुमों 9 फरवरी को बेरमो सहित सभी प्रखंड कार्यालयों पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपेगी। उन्होंने कहा कि बड़ी-बड़ी बातें करने वाली भाजपा की सरकार ने अब तक कोई विकास कार्य नहीं किया। जनता को सिर्फ ठग रही है। उन्होंने सरकार से विस्थापन नीति बनाने, झारखंड आंदोलन के शहीदों के आश्रितों को चतुर्थवर्गीय कर्मवारी के रूप में बहाली करने अौर उनके अन्य आश्रितों को प्रति माह 10 हजार रूपए पेंशन देने, महंगाई पर राेक लगाने, विश्व बाजार में तेल की कीमत में आई कमी के अनुपात में यहां पेट्रोल-डीजल के मूल्य में कमी करने, तेल की कीमत में कमी के अनुसार यात्री किराया अन्य सामग्री की कीमत कम करने, बेरोजगारों को रोजगार देकर झारखंड से पलायन रोकने, पारा शिक्षकों को शिक्षक के रूप में सीधे बहाली करने आदि मांगे शामिल होंगी। उन्होंने कार्यकर्ताअों अोर झामुमों के पदाधिकारियों से जिले के सभी प्रखंडों में प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में देवीदास, नरेश महतो, कृष्णा थापा, राजेश महतो सहित कई लोग उपस्थित थे।
पार्टी के जिला सचिव ने कहा 9 फरवरी को सभी प्रखंड कार्यालयों में कार्यकर्ता देंगे धरना