पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहचान भी मिटाने पर तुली सरकार : संतोष

पहचान भी मिटाने पर तुली सरकार : संतोष

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो। केंद्र सरकार ने भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के रूप में काला कानून लाया है। यह कानून देश के 22 पूंजीपति समूहों के हाथों देश को गिरवी रखने के लिए लाया गया है। यह कहना है झामुमो केंद्रीय महासचिव संतोष रजवार का।
वे झामुमो द्वारा चास प्रखंड कार्यालय में आयोजित प्रदर्शन के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इस अध्यादेश के बाद झारखंड के लोगों के पास जमीन तो रहेगी नहीं, भाजपा सरकार अब झारखंडियों की पहचान मिटाने पर तुली है।
बिना स्थानीय नीति लागू कर बहाली किए जा रही है। इस कारण झारखंड में बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा और अन्य राज्य के लोगों की बहाली हो रही है। रजवार ने कहा कि भूमि अधिग्रहण बिल सरकार वापस ले और स्थानीय नीति लागू कर बहाली करे। वरना अब उग्र आंदोलन ही एकमात्र रास्ता बचा है।
प्रदर्शन का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष मुक्तेश्वर महतो और जिला संयुक्त सचिव लुकमान अंसारी तथा संचालन नंदराज महतो कर रहे थे।